आजमगढ़। कंपोजिट विद्यालय अहिरौली में बृहस्पतिवार को विज्ञान मेले में विभिन्न प्रकार के मॉडलों और प्रोजेक्ट ने लोगों को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि एआरपी पवन कुमार राय व मुन्नीलाल ने कार्याक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन करते हुए बच्चों से उनके बारे में जानकारी ली। बीईओ ने प्रोजेक्ट की सराहना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों कोे पुरस्कृत किया। एआरपी ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन शानदार है इनकी सोच वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखती है। ये बच्चे आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। बच्चों को ऐसी प्रेरणा देकर कार्यक्रम तैयार करने वाले विज्ञान शिक्षक सिंधु राम गौतम की भी सराहना किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अक्षय कुमार ने की। इस दौरान पर मयंक राय, मनीष कुमार गुप्ता, रामानंद प्रजापति, विवेक प्रजापति, पारस राम, शम्भूनाथ सिंह, सर्वेश गुप्त उपस्थित रहे।