फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mobile shops opened, computer shops closed

मोबाइल की दुकानें खुलीं लेकिन कंप्यूटर की दुकानों को कराया बंद

Tue, 05 May 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mobile shops opened, computer shops closed
शहर के मुकेरीगंज में पंखा खरीदता ग्राहक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लाक डाउन-3 में इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों केे खोलने की छूट प्रदान की गई। इसके क्रम में मंगलवार से सभी मोबाइल, टीवी आदि की दुकानें खुली, लेकिन कंप्यूटर की खुली दुकानों को एसडीएम सदर के निर्देश पर बंद करा दिया गया है। मोटर पार्ट्स की दुकानों के साथ ही गाड़ी सर्विसिंग की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई। इस व्यवस्था को लेकर ऊंगली उठनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक्स, मोटर पार्ट्स, पान आदि की दुकानों को खोलने का निर्देश जारी किया गया। जिला प्रशासन के इस निर्देश पर मंगलवार को इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स के साथ कंप्यूटर पार्ट्स की दुकानें भी खुलीं। लेकिन दोपहर को नगर कोतवाली की पुलिस ने पहुंचकर उन्हें बंद करा दिया। कहा कि कंप्यूटर या कप्यूटर पार्ट्स से संबंधित दुकानों को खोलने का कोई निर्देश नहीं है। जबकि वहीं निर्देश था कि मोटर पार्ट्स की दुकानें खुलेंगी तो यही पुलिस गाड़ी सर्विसिंग की दुकानों को बंद करने के लिए नहीं पहुंची। पूछने पर नगर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा एसडीएम सदर के निर्देश पर इन दुकानों को बंद कराया गया। पूछने पर पहले तो एसडीएम सदर ने भी इन दुकानों को न खोलने की बात कही। लेकिन जब उन्होंने इस संबंध में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह से बात की तो बाद में वह भी कंप्यूटर की दुकानों को खोलने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

पान की दुकानों को भी कराया गया बंद
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने मीडिया को बताया था कि पान की दुकानें खुलेंगी। मंगलवार को कई पान विक्रेता जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दुकान खोलने से मना दिया। पुलिस का कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। इस दुकानदार भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को जो निर्देश है उसके अनुसार कंप्यूटर आदि की दुकानें खुलेगी। जानकारी न होने के कारण एसडीएम सदर ने उन्हें बंद कराने का निर्देश दिया था, लेकिन अब उन्हें निर्देशित कर दिया गया है। कंप्यूटर और पान के दुकानदार अब अपनी दुकानें खोल सकते हैं।

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन।
दुकानदारों में रहा भ्रम
सरायमीर। कस्बे में दुकानदारों में भ्रम की स्थिति रही। मंगलवार को दुकानें शासन की गाइडलाइन के अनुसार खुलने को लेकर लोग उहापोह की स्थिति में रहे। पुलिस प्रशासन वे ध्वनिविस्तारक यंत्र से 11 बजे दिन में एलान करना शुरू किया कि शासन के गाइडलाइन के अनुसार जिन दुकानों को खुलने आदेश है वहीं दुकानें खुलेंगी। अन्य लोग अपनी दुकान नहीं खोलेंगे। एक दुकान पर पांच लोगों से अधिक लोग नहीं रहेंगे। एवं शारीरिक दूरी का पूर्ण रूप से ख्याल रखेंगे। एलान देर से होने के कारण दुकानदारों ने उहापोह की स्थिति में अपनी दुकाने नहीं खोली। बुधवार से दुकानदार अपनी दुकानें खोलेंगे।

शहर के चौक पर लौह सामग्री की दुकान को बंद कराती पुलिस।

शहर के चौक पर लौह सामग्री की दुकान को बंद कराती पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

शहर के मातबरगंज में मोबाइल खरीदते ग्राहक।

शहर के मातबरगंज में मोबाइल खरीदते ग्राहक।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed