फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLC raised the problem of 7 roads with the Chief Minister

Azamgarh News: एमएलसी ने मुख्यमंत्री के सामने 7 सड़कों की समस्या उठाई

Tue, 09 Jul 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
MLC raised the problem of 7 roads with the Chief Minister
अंबारी। विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिले की सात सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग की है। इन सड़कों की चौड़ाई कम है और जर्जर होने के कारण दशा दयनीय हो गई है। मुख्यमंत्री को दिए गए पत्रक में 34 किमी मिर्जापुर-माहुल बेलवाई मार्ग है। चौड़ाई 3.5 मीटर से बढ़ाकर 7 मीटर की जानी चाहिए। वहीं, 8.50 किमी रानी की सराय-निजामाबाद मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग की। इसके अलावा एमएलसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि कप्तानगंज-तहबरपुर-मुहम्मदपुर मार्ग की लंबाई 25 किमी है। पवई-खैरूद्दीनपुर की 7.60 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराया जाना आवश्यक है। पवई-मित्तूपुर सात किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जरूरी है। इसके अलावा भंवरपुर-तहबरपुर मार्ग की लंबाई 9.90 किमी, रानी की सराय-ऊंची गोदाम की लंबाई 7.70 किमी है। इन सभी सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण का काम पूरा हो जाता तो लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed