फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLC handed over appointment letters to 101 newly selected chief servants

Azamgarh News: एमएलसी ने नवचयनित 101 मुख्य सेविकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र

Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
MLC handed over appointment letters to 101 newly selected chief servants
33 हरिऔध कला भवन में नवचयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते एमएलसी विजय बहादुर पाठक। श्
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार को हरिऔध कला केंद्र में किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने जिले की नवचयनित 101 मुख्य सेविकाओं में से 100 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। एक मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र स्वयं मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सौंपा।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि अयोध्या के बाद सबसे अधिक चयन आजमगढ़ से हुआ है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने नवचयनित सेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने सेविकाओं को कृष्ण और मां यशोदा के उदाहरण से उनके दायित्वों का बोध कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5000 विद्यालयों में बाल वाटिका स्थापित की जाएगी और प्रत्येक मुख्य सेविका के अंतर्गत 25 आंगनवाड़ी केंद्र होंगे। सेविकाओं को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करना होगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, सीडीपीओ और नवचयनित मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed