फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA Ramakant Yadav appeared in Ambari firing case in mp mla court azamgarh

Azamgarh News: अंबारी फायरिंग मामले में विधायक रमाकांत की हुई पेशी, गवाह न होने के चलते टली सुनवाई

Tue, 12 Mar 2024 05:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 12 Mar 2024 05:57 PM IST
सार

अंबारी फायरिंग मामले में विधायक रमाकांत की मंगलवार को पेशी तो हुई, लेकिन मौके पर किसी गवाह के उपस्थित न होने के चलते कोर्ट ने अगली तारीख नियत कर दी। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख मुकर्रर किया गया है।

विज्ञापन
MLA Ramakant Yadav appeared in Ambari firing case in mp mla court azamgarh
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में हुई फायरिंग के मामले में मंगलवार को विधायक रमाकांत यादव की एमपी- एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। किसी भी गवाह के मौजूद न होने के चलते न्यायाधीश ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वर्ष 1998 के चुनाव के दौरान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार में दो पूर्व सांसदों रमाकांत यादव व अकबर अहमद डंपी का आमना-सामना हो गया था। जिस पर दोनों पक्षों से जमकर हवाई फायरिंग की गई थी। जिससे अंबारी बाजार में हड़कंप मच गया था। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बाजार की शांति व कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। जिस पर पुलिस ने दोनों पूर्व सांसदों समेत उनके पक्ष के लगभग छह दर्जन भर लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इसी मुकदमें में पूर्व सांसद व वर्तमान में फूलपुर-पवई क्षेत्र से सपा विधायक रमाकांत यादव की कोर्ट में पेशी थी। रमाकांत यादव वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद है। वहीं से वीसी के माध्यम से वे मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। मंगलवार को इस मुकदमें में कोई गवाह नहीं मौजूद था। जिसके चलते न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख मुकर्रर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed