{"_id":"6605695ec87e2f0fca08e8ee","slug":"mla-ramakant-yadav-and-former-mp-akbar-ahmed-dumpy-case-hearing-postponed-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद डंपी मामले में टली सुनवाई, अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते पड़ी अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद डंपी मामले में टली सुनवाई, अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते पड़ी अगली तारीख
Thu, 28 Mar 2024 06:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:28 PM IST
सार
अंबारी बाजार में हुई फायरिंग के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते निवर्तमान विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डंपी’ के खिलाफ सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में हुई फायरिंग के मामले में गुरुवार को विधायक रमाकांत यादव की एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने अगली तारीख नौ अप्रैल मुकर्रर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान विधायक रमाकांत यादव व पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डंपी’ व दोनों के समर्थक फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार में आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्ष ने जमकर हवाई फायरिंग भी किया गया था। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुई थी, लेकिन अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस पर तत्कालीन एचएचओ फूलपुर कोतवाली ने रमाकांत यादव व अकबर अहमद डंपी के साथ ही दोनों के कुछ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। मामला एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। वर्तमान में रमाकांत यादव फूलपुर पवई सीट से सपा के विधायक हैं और जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्हें फतेहगढ़ जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं फूलपुर व अहरौला थाने में जहरीली शराब कांड के मामले में आरोपित रमाकांत यादव की सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने आठ अप्रैल की तारीख तय की है।