फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA distributes oxygen cylinder to the needy

विधायक ने जरूरतमंदो में किया आक्सीजन सिलेंडर का वितरण

Sat, 08 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
MLA distributes oxygen cylinder to the needy
आजमगढ़। मुबारकपुर विस सीट से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने विस क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद के जरूरत मंदों के लिए आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कवायद शुरू किया है। बाहर से भरा सिलेंडर मंगा कर उन्होंने शनिवार को जरूरतमंदों में इसका वितरण भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान 2020 में भी विधायक ने जरूरतमंदों में राशन आदि उपलब्ध कराया था। इस बार कोरोना संक्रमण पिछली बार से अधिक है। आक्सीजन की किल्लत से लोग मर रहे है। ऐसे में जरूरतमंदों तक नि:शुल्क आक्सीजन पहुंचाने का जिम्मा विधायक ने उठाया है। 200 भरा सिलेंडर उन्होंने बाहर से मंगाया है और शनिवार से उसका जरूरतमंदों में नि:शुल्क वितरण भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त सिलेंडर उन्होंने मुम्बई में रहने वाले जिले के ही मुकीम अरशद सिद्दीकी से खरीद कर मंगवाया है। जिसे भी जरूरत है वह मेरे आवास पर आकर आक्सीजन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन सिलेंडर का वितरण नि:शुल्क हो रहा है और इसके लिए मरीज का आधार कार्ड, डॉक्टर का पर्चा व मोबाइल नंबर जरूरी है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. उस्मान गनी, मो. अब्दुल्ला, वसीम बारी उर्फ मुनमुन, अनवार खा आजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed