फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2017: the political parties involved in land preparation

मिशन 2017 : जमीन तैयार करने में जुटे सियासी दल

Tue, 06 Sep 2016 11:42 PM IST
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ
शैलेंद्र मणि त्रिपाठी/आजमगढ Updated Tue, 06 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में सफलता के लिए सियासी दलों ने जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है। पार्टियां सभा और यात्राओं के माध्यम से जनता की नब्ज टटोलने के साथ उन्हें अपने पाले करने में जुटी हैं। पिछले दिनों बसपा मुखिया मायावती की सभा के बाद, कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने 27 साल, यूपी  बेहाल यात्रा के जरिये जिले को मथ दिया। 
विज्ञापन


  अब 8 सितंबर को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लालगंज में वाराणसी से आजमगढ़ तक फोरलेन योजना का शुभारंभ करेंगे। इसी माह कांग्रेस उपाध्यक्ष जिले में  किसान यात्रा लेकर पहुंचेंगे तो सबके बाद 7 अक्तूबर को सपा मुखिया व यहां के सांसद मुलायम सिंह यादव का कार्यक्रम होगा।   मिशन 2017 करीब आने के साथ ही सियासी पारा गरमा गया है। बसपा, सपा, कांग्रेस और भाजपा सभी सत्ता में आने के लिए तैयारी में लगी हैं। 
विज्ञापन


बसपा मुखिया मायावती ने 28 अगस्त को आईटीआई मैदान में आयोजित सभा में कांग्रेस की शीला दीक्षित पर तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस ने उस वृद्ध महिला को प्रदेश का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है जिसने दिल्ली में रहने वाले यूपी-बिहार के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सपा शासन में अपराध वृद्धि से लगायत महिलाओं की असुरक्षा के साथ दलितों और मुसलमानों का मुद्दा भी उठाया था तथा अगड़ों को भी आरक्षण देने की बात  कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीन और चार सितंबर को कांग्रेस की यूपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित शीला दीक्षित के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं ने 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के जरिये कई स्थानों पर सभाएं की। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता जताने के साथ 27 वर्षों में भाजपा, सपा और बसपा के शासन में प्रदेश में अपेक्षित विकास कार्य नहीं होने की बात उठाई। भरोसा दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाया जाएगा। चुनाव से पहले जनता का दिल जीतने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता  व सड़क, परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 8 सितंबर को लालगंज आएंगे।

वह वाराणसी से आजमगढ़ होते हुए जाने वाली फोरलेन सड़क का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर इसी माह आने वाले हैं। उनका आगमन 9 सितंबर को होना है लेकिन वरिष्ठ नेताओं की मानें तो यह तिथि टल भी सकती है। राहुल गांधी यात्रा के दौरान किसानों से डोर-टूृ-डोर मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानेेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि  समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव 7 अक्तूबर को आजमगढ़ आएंगे। वह यहां आयोजित रैली से चुनावी मुहिम का शंखनाद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पहले उन्होंने 13 सितंबर को आने की स्वीकृति दी थी लेकिन उस दिन बकरीद पड़ने की वजह से 7 अक्तूबर की तिथि तय की गई है।


नए राजमार्ग की घोषणा  कर सकते हैं गडकरी : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी 8  सितंबर को लालगंज में फोरलेन का शुभारंभ करने के साथ दो नए राजमार्गों की  घोषणाएं कर सकते हैं। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने दी। उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की गईं हैं। सभी मंडल और सेक्टर वार पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। रोडवेज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed