फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Missing youth's body found behind under-construction hospital

गायब युवक का निर्माणाधीन अस्पताल के पीछे मिला शव

Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found behind under-construction hospital
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को घर से गायब हो गायब हो गया था। शनिवार को उसका शव महुजा के निर्माणाधीन अस्पताल के पीछे मिला।
विज्ञापन

महुजा गांव निवासी रविंद्र नाथ गौतम का पुत्र बबलू (25) शुक्रवार को घर से अचानक गायब हो गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला। शनिवार को उसका शव निर्माणाधीन अस्पताल के पीछे मिला। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक बबलू के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बरदह धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की बबलू की म़ृत्यु कैसे हुई। मृतक के पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। एक बहन है जिसकी शादी हो गई है। माता शीला की स्थिति खराब हो चुकी है जो कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। बार-बार यही कहती हैं कि मेरा एक ही लड़का था वह चला गया किसके सहारे जिंदा रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed