{"_id":"60ed6fed8ebc3e0a217c2f79","slug":"missing-youth-found-dead-hanging-from-tree-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: छह दिन से लापता युवक का मिला शव, नदी किनारे पेड़ से लटका देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: छह दिन से लापता युवक का मिला शव, नदी किनारे पेड़ से लटका देख मचा हड़कंप
Tue, 13 Jul 2021 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:20 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर के सुर्जनपुर स्थित मंगई नदी किराने युवक का शव मिला है। वह सात जुलाई से घायब था, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव स्थित मंगई नदी किनारे पेड़ पर गमछे से लटका युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छह दिनों से लापता था और थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुर्जनपुर गांव के ग्रामीण मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे किसी काम से मंगई नदी की तरफ गए तो एक पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव लटका हुआ देखा। पेड़ से शव लटका होने की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ ही देर में युवक की पहचान पवन कुमार(22) पुत्र रामप्रसाद राम के रुप में हुई।
विज्ञापन
प्रधान ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ उतरवा कर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक सात जुलाई से ही घर से लापता था।
विज्ञापन
पिता ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। अब शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई पंकज दिल्ली में रहता है।