फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Missing old man found unloaded in the river since night

रात से लापता वृद्ध की नदी में उतराई मिली लाश

Mon, 27 Sep 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Missing old man found unloaded in the river since night
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सिलनी नदी पुल के पास सोमवार की सुबह एक वृद्ध का शव नदी में उतराया हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कंधरापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के दसई गांव निवासी लालचंद (60) रविवार की रात नौ बजे घर से खेत में जाने की बात कह कर निकले। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने रात में अपने स्तर से उनकी खोजबीन की। सोमवार की सुबह कंधरापुर थाना क्षेत्र के सिलनी पुल के पास नदी में लालचंद का शव उतराया हुआ मिला। कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनके परिजनों को भी सूचना देकर बुलवाया गया। परिवार वालों ने शव की पहचान कर ली तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed