फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Missing girl's body found in toilet tank

गुमशुदा बच्ची का शौचालय टैंक में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 11 Mar 2022 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in toilet tank
नौ मार्च से लापता सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर पांडेयपुर गांव की सात वर्षीया बच्ची का शव शुक्रवार को घर के पास स्थित शौचालय के टैंक से बरामद किया गया। परिजनों ने बच्ची की गुमशुदगी सिधारी थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मतौलीपुर पांडेयपुर गांव निवासिनी सात वर्षीया अलीसा निषाद पुत्री संतोष निषाद बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर से बच्ची की तलाश की। इसके बाद सिधारी थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। चुनाव में व्यस्तता के चलते पुलिस बच्ची की तलाश नहीं कर सकी। मतगणना का कार्य बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद शुक्रवार को सिधारी थाना पुलिस गांव में पहुंची और बच्ची के परिजनों के साथ गांव में जगह-जगह तलाश शुरू की। इसी दौरान दिन में लगभग दो बजे बच्ची का शव गांव में ही उपयोग में नहीं लाए जा रहे शौचालय के टैंक से बरामद किया। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में फोरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजनों ने बच्ची की हत्या कर शव टैंक में फेंकने का आरोप लगाया है। बच्ची का पिता रोजीरोटी के लिए विदेश रहता है। मौके पर पहुंचे बच्ची के फूफा ने बताया कि टैंक की पटिया हटा कर बच्ची को उसमें डाला गया था और फिर उसे पटिया रख कर ढंक दिया गया था। बच्ची तीन बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed