फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Missing driver's torso found, head missing, police engaged in search

Azamgarh News: लापता चालक का धड़ मिला, सिर गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jul 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Missing driver's torso found, head missing, police engaged in search
रौनापुर थाना क्षेत्र के रोहुआर गांव निवासी जुमराती के घर से पुलिस ने सिर कटी लाश खोदकर निकलवाई। शव पूरी तरह से सड़ गया था। मौके पर एसपी ग्रामीण ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और टीम जांच में जुट गई। धड़ मिलने पर पुलिस सिर की तलाश में जुट गई, लेकिन, नहीं मिला।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के श्याम देवरवा थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी कुलदीप ने 11 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में अपने पिता पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह के गायब होने की तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि वह तीन जुलाई से पिकअप सहित गायब हैं। कुलदीप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस विवेचना में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के रोहुआर स्थित जुमराती के आवास पर रविवार की सुबह एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सगड़ी, शुभम तोदी, एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य, चौकी प्रभारी लाटघाट जफर खान, थानाध्यक्ष जीयनपुर विवेक पांडेय, एसओजी, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम पहुंची। युवक की निशानदेही पर खोदाई कराकर शव को बरामद किया लेकिन, शव का धड़ तो वहां से मिला पर सिर गायब था। शव बरामद हुआ, वह पूरी तरह से सड़-गल गया था। पुलिस ने किसी तरह से शव को समेटा एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed