फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Misdeed with minor girl who went to worship at neighbors house in azamgarh

Azamgarh: पड़ोसी के घर पूजा में गई किशोरी से दुष्कर्म, अधिक खून बहने से हालत गंभीर

Sat, 20 May 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 06:21 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने पड़ोसी के घर पर दुष्कर्म किया। अधिक खून बहने से किशोरी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Misdeed with minor girl who went to worship at neighbors house in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने पड़ोसी के घर पर दुष्कर्म किया। अधिक खून बहने से किशोरी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी पड़ोसी के यहां आयोजित पूजा में शामिल होने गई थी।

विज्ञापन


पड़ोसी के घर में दूसरे तल पर स्थित कमरे में गांव के एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अत्यधिक रक्तश्राव से उसकी हालत गंभीर होने पर आरोपी फरार हो गया। रात में कुछ लोग ऊपर कमरे में गए तो किशोरी गंभीर हालत में मिली। सूचना पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


इस बारे में एसओ जहानागंज संजय सिंह का कहना है कि मामला प्रेम-प्रपंच का है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से लापता किशोरी बरामद

अतरौलिया थाने में 19 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 16 अप्रैल से लापता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचना के दौरान नाबालिग को भगाने में लवकुश कश्यप निवासी गनेशपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच का नाम प्रकाश में आया। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को अतरौलिया रोडवेज बस अड्डे के पास से बरामद कर उसके साथ आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई। 

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी युवक का शव शुक्रवार रात घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होती रही। नगर पंचायत अजमतगढ़ के वार्ड संख्या 10 मछली शहर मुहल्ला निवासी विजय निषाद (26) पेटिंग का काम करता था। शुक्रवार रात आठ बजे वह घर पहुंचा और छत पर सोने चला गया। रात 10 बजे बहन खाना देने छत पर भाई को गई।

विजय के खाना खाने बाद वह बर्तन आदि लेकर नीचे चली आई। रात 11 बजे परिवार के लोग छत पर गए तो विजय नहीं था। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर विजय का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed