फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   misdeed of three teenagers Case registered in police stations of Azamgarh girl allegations two arrested

तीन किशोरियों के साथ दुष्कर्म: आजमगढ़ के इन थानों में दर्ज हुआ केस, युवती ने लगाया गंभीर आरोप; दो गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 09:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 09:04 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और लड़की भगाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक मामले में युवती ने बाल पचारी पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
misdeed of three teenagers Case registered in police stations of Azamgarh girl allegations two arrested
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आजमगढ़ के अहरौला थाने में एक दुष्कर्म और एक किशोरी को भगाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं, मुबारकपुर थाने में एक और कप्तानगंज में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। उक्त चारों मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। वहीं दो मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन


अहरौला थाने में 19 जुलाई को एक युवती ने मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोप था कि एक बाल अपचारी ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को बाल अपचारी को पकड़ी चौराहा से अभिरक्षा में लिया।
विज्ञापन


इसी थाने में आठ अप्रैल को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि उसकी लड़की को एक बाल अपचारी बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने बुधवार को उक्त बाल अपचारी को फुलवरिया तिराहे से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुबारकपुर थाने में 23 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शहीद नगर गांव निवासी आफताब आलम ने घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आफताब आलम को कस्बा मुबारकपुर रोडवेज से गिरफ्तार कर लिया।


कप्तानगंज थाने में एक महिला ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आरोप लगाया था कि 21 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आइमा गांव निवासी अबुजैद घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को अबुजैद को पासीपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed