फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants stabbed teenager in azamgarh reason for incident said to be land dispute

Azamgarh: घर में घुसकर बदमाशों ने किशोर को मारा चाकू, भूमि विवाद बताया जा रहा वारदात का कारण

Mon, 27 Mar 2023 01:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 01:26 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के कटात चक कटात गांव में रविवार रात एक व्यक्ति के घर में धुसकर बदमाशों ने किशोर को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
miscreants stabbed teenager in azamgarh reason for incident said to be land dispute
किशोर पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कटात चक कटात गांव में रविवार रात एक व्यक्ति के घर में धुसकर बदमाशों ने किशोर को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


 मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी मुन्ना (16) पुत्र मानिक राज यादव रविवार रात अपने घर पर मौजूद था। देर रात तीन बाइक से छह बदमाश आए और घर में घुस गए। सो रहे मुन्ना पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके अलावा उसकी मंडई को भी बदमाशों ने गिरा दिया।
विज्ञापन


चाकू लगने से घायल मुन्ना लहुलुहान होकर बेहोश हो गया था। जबतक लोग मौके पर जुटते तबतक हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया। घायल मुन्ना को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। घटना के पीछे कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed