{"_id":"620a9373d815a678be03e015","slug":"miscreants-shot-and-killed-the-young-man-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में वारदात: बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में वारदात: बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
Mon, 14 Feb 2022 11:07 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:07 PM IST
सार
राघवेंद्र उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से सिधारी थाना क्षेत्र में गए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज़मगढ़ के सिधारी क्षेत्र में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर एलवल निवासी 36 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से सिधारी थाना क्षेत्र में गए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही टुनटुन लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टुनटुन को आठ से दस गोलियां मारी गई हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन