फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants shot and killed the young man in azamgarh

आजमगढ़ में वारदात: बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Mon, 14 Feb 2022 11:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 11:07 PM IST
सार

राघवेंद्र उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से सिधारी थाना क्षेत्र में गए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
miscreants shot and killed the young man in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज़मगढ़ के सिधारी क्षेत्र में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।  शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर एलवल निवासी 36 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से सिधारी थाना क्षेत्र में गए हुए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही टुनटुन लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टुनटुन को आठ से दस गोलियां मारी गई हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed