फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants robbed a hawker at knifepoint; they fled leaving their motorcycle behind after being chased by villagers.

Azamgarh News: फेरीवाले को चाकू दिखाकर लूटा, ग्रामीणों के दौड़ाने पर बाइक छोड़ भागे बदमाश

Thu, 22 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a hawker at knifepoint; they fled leaving their motorcycle behind after being chased by villagers.
बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने फेरीवाले को चाकू और अन्य हथियार दिखाकर उसकी बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने उससे रुपये भी मांगे।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया तो वे जौनपुर की ओर भाग निकले। कुछ दूर आगे बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की बाइक और मोबाइल बरामद कर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र का मूल निवासी राजू पुत्र लड्डन वर्तमान में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में रहकर फेरी लगाता है। वह सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह जौनपुर की ओर से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश उसका पीछा करने लगे। बताया जाता है कि कुरथुआ पुलिया के पास राजू पेशाब करने के लिए रुका था। तभी पीछा कर रहे पांचों बदमाश वहां पहुंच गए।
आरोप है कि बदमाशों ने चाकू और अन्य हथियार दिखाकर उसकी बाइक की चाबी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद रुपये भी मांगने लगे। इसी दौरान आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों की नजर घटना पर पड़ गई।
लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया तो वे जौनपुर की तरफ भागने लगे। ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाश जौनपुर जिले में आरके के पास एक दुकान के नजदीक पहुंचे। वहां पीड़ित की बाइक की चाबी और मोबाइल छोड़कर अपनी बाइक से भाग निकले। इ
सके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरदह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की बाइक और मोबाइल बरामद कर उसे सौंप दिया। हालांकि, घटना में शामिल बदमाशों का पता नहीं चल सका है।

थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि फेरीवाले के साथ घटना हुई थी। बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित की बाइक और मोबाइल बरामद कर उसे सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed