{"_id":"6025061f8ebc3ee9771a779d","slug":"miscreants-divyang-bdc-member-shot-dead-murdered-in-electoral-rivalry-in-azamgarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिव्यांग बीडीसी सदस्य पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिव्यांग बीडीसी सदस्य पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका
Thu, 11 Feb 2021 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गांव के बीडीसी सदस्य आलम की बदमाशों ने गुरुवार दोपहर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय बीडीसी सदस्य बनकट बाजार से घर जा रहे थे। बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। माना जा रहा कि चुनावी रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन
जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव का बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन दिव्यांग हैं। गुरुवार को वह बनकट बाजार गए थे। दोपहर दो बजे के आसपास स्कूटी से वापस गांव लौट रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना के बाद गांव में दहशत की स्थिति है। परिजन का चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन