फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants beat up three people including shopkeeper man died in azamgarh

दबंगों का दुस्साहस: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार सहित तीन लोगों को पीटा; एक की मौत

Mon, 22 Apr 2024 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 12:12 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव में मामूली बात को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दबंगों ने दुकानदार समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Miscreants beat up three people including shopkeeper man died in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर में मामूली विवाद को लेकर हमलावरों ने दुकानदार समेत तीन लोगों पर लाठी, डंडा, चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
नत्थूपुर में कयामुद्दीन की जनरल स्टोर की दुकान है। किसी ने दुकान के गेट पर च्यूइंग गम को खाकर चिपका दिया था। रविवार की रात जब कुछ सामान लेने के लिए अहमद दुकान पर पहुंचा तो च्यूइंग गम उसके कपड़े में चिपक गया। इस बात को लेकर दुकानदार और अहमद के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अहमद के साथ आए लोगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना में दुकानदार अब्दुल कलाम (50), अबुजर और अराफात घायल हो गए। तीनों को सूचना के बाद पुलिस व अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अब्दुल कलाम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य दोनों का उपचार कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अब्दुल की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed