फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mirza Shanealam from Gopalpur and Parveen Congress candidate from Mubarakpur

गोपालपुर से मिर्जा शानेआलम और मुबारकपुर से परवीन कांग्रेस प्रत्याशी

Sat, 12 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mirza Shanealam from Gopalpur and Parveen Congress candidate from Mubarakpur
कांग्रेस ने शुक्रवार की देर रात दो और प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने गोपालपुर विधानसभा सीट से मिर्जा शाने आलम बेग और मुबारकपुर विधानसभा सीट से परवीन मंदे को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

गोपालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित मिर्जा शाने आलम बेग मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलिया कल्यानपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने शिब्ली कालेज से छात्र राजनीति की शुरूआत 2001 में की थी। 2008 में उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल छात्र संगठन का गठन किया और छात्रसंघ बहाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हैं। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए गोपालपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं मुबारकपुर विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी परवीन मंदे का कोई राजनीतिक इतिहास नहीं है। उनके पति जावेद मंदे शुरू से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे। उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने परवीन मंदे को मुबारकपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed