फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister targeted SP and BSP

सपा और बसपा पर निशाना साधने से नहीं चूके मंत्री

Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister targeted SP and BSP
आजमगढ़। प्रदेश सरकार गन्ना विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा वैसे तो मीडिया को प्रदेश सरकार के तीन की उपलब्धियों को बता रहे थे। लेकिन इस दौरान वह सपा और बसपा पर तंज कसने से नहीं चूके। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब सत्ता में आई तो उसने चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार 36000 करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया। लेकिन सपा ने चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया लेकिन जब सरकार बनी तो उसने यह कह दिया कि हम सिर्फ सहकारी बैंक के कर्ज को ही माफ करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा नहीं किया। सपा बसपा के 10 साल के कार्यकाल में प्रदेश में 29 चीनी मिलें बंद हुई। इनकी बिक्री तक की गई लेकिन किसानों के हित में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो नई चीनी मिलों की स्थापना की और कई प्राइवेट चीनी मिलों की क्षमता में वृद्घि की। वर्तमान में उप्र की 20 चीनी मिलें एथेनाल बना रही हैं। जिसके कारण एथेनाल आपूर्ति में उप्र नंबर वन बना है। प्रदेश में 55 से अधिक डिस्टलरी संचालित हो रही हैं। सपा और बसपा शासन काल में किसानों से साढ़े सात लाख मीट्रिक टन धान और गेहूं की खरीद होती थी लेकिन हमारी सरकार में यह बढ़कर 53 लाख मीट्रिक टन हो गई। उपद्रवियों को संरक्षण देना इनके डीएनए में है। क्योंकि जो बम ब्लास्ट में शामिल होता है सपा उनके केस वापस लेने की बात कहती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख लोगों को लाभ दिया गया है। 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र खोले गए हैं ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिल सके। आजादी के 70 साल बाद 47 हजार किमी नहरों की सफाई की गई। इसके अलावा 2000 नए ट्यूबवेल लगाए और छह हजार ट्यूबवेलों का जीर्णोद्घार कराया गया। प्रदेश में सिंचित क्षेत्र का दायरा 59 लाख हेक्टेयर था जिसमें तीन साल में 25 लाख हेक्टेयर की वृद्घि हुई है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश में अन्न का उत्पादन बढ़ा है। प्रदेश सरकार द्वारा तीन सालों में एक लाख 37 हजार सिपाहियों की भर्ती की गई है। जल्द ही फिर भर्ती होने वाली है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इसमें 20 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed