{"_id":"674f017369ab7d2a2e00737e","slug":"minister-omprakash-rajbhar-s-statement-subhaspa-government-will-be-formed-after-ten-years-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh : मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, दस वर्ष बाद होगी सुभासपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh : मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, दस वर्ष बाद होगी सुभासपा की सरकार
Tue, 03 Dec 2024 06:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2024 06:57 PM IST
सार
अहरौला विकास खंड में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने चौपाल लगाई और एक चुनाव, एक विधान, एक शिक्षा नीति को लेकर हुंकार भरी। इन्होंने इस दौरान जनता को जागरूक किया और कहा कि एक शिक्षा नीति को लागू किया जाना चाहिए। कहा कि सबको जागरूक करने आए हैं क्योंकि दस साल बाद सुभासपा की सरकार होगी।
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विकासखंड अहरौला के चार ग्रामसभा अभयपुर, मेहियापार, सारैन, सीरपट्टी में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने चौपाल लगा कर योजनाओं व अधिकारियों के लिए जागरूक किया। खास बात रही सभी चौपाल राजभर बाहुल बस्तियों में लगाए गए थे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम सभी लोगों को जगाने और जागरूक करने आए हैं। सभी शोषित वंचित निराश्रित समाज जाग जाए। क्योंकि 10 साल बाद सुभासपा की सरकार होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक देश एक, एक चुनाव व समान शिक्षा नीति की मांग करते हैं। जब देश में एक चुनाव करने की चर्चा की जा सकती है तो एक शिक्षा नीति को भी लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को कौड़िया में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। कहा कि अब कांग्रेस के पास न तो जनाधार है ना ही वोट है। बसपा का पता ही नहीं है। सपा का भी सूपड़ा साफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पंचायती राज की योजनाओं में कोई गड़बड़ी करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर भागीदारी पार्टी के संगठनमंत्री हरिबदन प्रजापति, राजकुमार राजभर, श्याम राजभर, कुलदीप राजभर, पंचायती राज अधिकारी कुंवर यादव सिंह, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, प्रतीक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन