फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister heard the agony of Dewarawasion

मंत्री ने सुनीं देवारावासियों की व्यथा

Wed, 04 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Minister heard the agony of Dewarawasion
लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल यादव  मंगलवार की शाम देवारा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने चुनाव के दौरान की गई घोषणा को पूरा किए जाने के लिए कहां किस चीज की जरूरत है, उसको देखा। इसके साथ ही देवारांचल के लोगों की व्यथा भी सुनीं।
विज्ञापन


 समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। महराजगंज होते हुए शिवपाल सिंह यादव का काफिला चिकनहवा ढ़ाला पहुंचा। यहां उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या और उसके निस्तारण का तरीका भी जाना। इस पर ग्रामीणों ने उनसे ढ़ाला पर स्थित पुल को चौड़ा करने की मांग की।
विज्ञापन


 इसके बाद मंत्री औघड़गंज बाजार पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने सरकारी बस, इंटर कालेज और पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की। सहदेवगंज में लोगों ने पुल की मांग की। लोकनिर्माण मंत्री ने ग्रामीणों से कंबल वितरण के बारे में जानकार ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उन्हें कंबल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एसडीएम सगड़ी से पूछा तो एसडीएम ने बताया कि उनके द्वारा एक हजार कंबल वितरित किया गया है। निरीक्षण करते हुए लोकनिर्माण मंत्री का काफिला रौनापार होते हुए हाजीपुर पहुंचा, जहां उन्होंने उस स्थान को देखा जहां पुल का निर्माण होना है।


इस दौरान कुछ क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और खरेलिया गांव के पास से पुल का निर्माण कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान शिवपाल के साथ कारागार मंत्री बलराम यादव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, क्षेत्रीय विधायक अभय नरायन पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed