फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mini truck overturned on expressway due to tyre burst

Azamgarh News: टायर फटने से एक्सप्रेस-वे पर पलटा मिनी ट्रक, तीन घायल

Mon, 10 Jun 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mini truck overturned on expressway due to tyre burst
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार भोर में बाराबंकी से गाजीपुर को जा रहा खरबूजस लदा मिनी ट्रक का टायर फट जाने से पलट गया। जिससे ट्रक में सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि चालक सुरक्षित है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बाराबंकी से खरबूजा लादकर टाटा 407 का चालक अपने तीन साथियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजीपुर के लिए चला। अभी वे लोग अहरौला थाना क्षेत्र के किमी संख्या 183.3 पर पहुंचे थे कि गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक तो बच गया लेकिन उसमें सवार संजय यादव 40 पुत्र राम अवध यादव ग्राम अहियानुरवा, जंगीपुर गाजीपुर, उमाशंकर यादव 55 पुत्र गणेश यादव ग्राम रजाईपुर गाजीपुर, रविंद्र कुशवाहा 40, ग्राम शिवपुर गाजीपुर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का गस्तीदल सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। घायलों को पीएचसी पवई में भर्ती कराया गया। पीएनसी के राहत एवं बचाव टीम द्वारा टाटा 407 को एक्सप्रेसवे के बीच से हटाकर पीली पट्टी के अंदर खड़ा कर दिया गया। ताकि आवागमन में बाधा न उत्पन्न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed