फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Millions of goods burnt due to fire in store

दुकान में आग लगने से लाखों के सामान जले

Sun, 27 Oct 2019 05:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Millions of goods burnt due to fire in store
सरायमीर कस्बा स्थित पूनापोखर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से जलकर राख सामान। - फोटो : AZAMGARH
दुकासरायमीर। नगर पंचायत सरायमीर के पूना पोखर मोहल्ले में स्थित एक कपड़े की दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे करीब 13 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। कस्बे के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दीपावली से पहले व्यापार चौपट होने से दुकान सहित इससे जुड़े कई परिवारों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बे के मोहित दुबे ने पूना पोखर निवासी सुनील यादव का तीन मंजिला भवन लेकर कपड़े की दुकान की है। वह थोक का सामान खरीदकर लाता है। यहां एजेंटों के जरिए गांव देहात में सप्लाई करवाकर बेचता था। उसके यहां गुजरात के करीब 40 से अधिक लोग यहां परिवार के साथ रहते हैं। गांव-गांव फेरी लगाकर सामान बेचकर अपना गुजर बसर करते हैं। शनिवार की रात मोहित अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें निकलने पर लोगों को जानकारी हुई। जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा करीब 13 लाख रुपये मूल्य के अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए। इसमें चादर, कंबल, बेडशीट, तकिया, शीट कालीन आदि शामिल है। घटना के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। लोग अथक प्रयास कर किसी तरह से आग के इस घटना पर काबू पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed