फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Migration case in Bamhaur village: SSP inspected, situation normalMigration case in Bamhaur village: SSP inspected, situation normal

बम्हौर गांव में पलायन प्रकरण : एसएसपी ने किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य

Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Migration case in Bamhaur village: SSP inspected, situation normalMigration case in Bamhaur village: SSP inspected, situation normal
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौर में हाल ही में सामने आए पलायन प्रकरण को लेकर एसएसपी हेमराज मीना ने मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत की। उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। स्थानीय निवासियों ने सीओ सदर आजमगढ़ की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए वर्तमान स्थिति को सामान्य बताया। गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीणों में विश्वास का माहौल बना है। एसएसपी ने बताया कि स्थाई पुलिस चौकी स्थापित किए जाने के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि मिलते ही स्थायी चौकी का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। एसएसपी ने बताया कि मौके पर गांव में जाकर निरीक्षण किया गया। स्थिति सामान्य है। ग्रामीण भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed