{"_id":"5f75da988ebc3e9bdf46173b","slug":"middle-aged-man-who-drowned-in-a-pokhara-died-to-see-farm-boy-drowned-in-kunwar-river-azamgarh-news-vns550358767","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत देखने गए अधेड़ की पोखरे में डूब कर मौत, कुंवर नदी में किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत देखने गए अधेड़ की पोखरे में डूब कर मौत, कुंवर नदी में किशोर डूबा
विज्ञापन
मेंहनगर। कटात चक कटात गांव निवासी अधेड़ की पोखरे में डूब कर मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह शव पोखरे में उतराया हुआ दिखा तो घटना की जानकारी हुई। शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है।
कटात चक कटात निवासी कालीचरन यादव (55) पुत्र कतवारू कोलकाता में रह कर ट्रक चलाता था। साले के मौत की सूचना पर वह घर आया था। बुधवार की शाम वह खेत देखने जाने की बात कह कर घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने सभी संभव स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए गए तो सिवान स्थित पोखरे में कालीचरन का शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे भी भाग कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस भी पहुंची और शव को पोखरे से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। दोनों बाहर रह कर काम करते हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
नहाने गया किशोर कुंवर नदी में डूबा
फरिहां। निजामाबाद के बड़हरिया गांव स्थित कुंवर नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। तलाश में गोताखोर व ग्रामीण जुटे हुए हैं। बड़हरिया गांव निवासी अदनान (16) पुत्र रियाज अहमद बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ नदी पर नहने जाने की बात कह कर घर से निकाला। नदी पर पहुंच कर वह दोस्तों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान गहराई में चले जाने के चलते वह डूबने लगा। साथ गए साथी जब तक बचाने के लिए उसके पास पहुंचते तब तक वह नदी में डूब गया। जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए। एसओ निजामाबाद भी मय दल बल पहुंच गए। गोताखोर बुला कर तलाश शुरू करा दी। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।