{"_id":"61c367a559521713c5545204","slug":"middle-aged-injured-in-assault-dies-during-treatment-azamgarh-news-vns6294226108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मुखलिसपुर गांव में 20 दिसंबर को एक बाइक सवार ने किशोर को टक्कर मार दी थी। इसके बाद ग्रामीण एकजुट हो गए और बाइक सवार को लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुखलिसपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राम (55) बैंड बाजा बजाता था। 20 दिसंबर की शाम लगभग पांच बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव में पहुंचा तो नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। सड़क पर इधर-उधर मिट्टी फैली थी। ओमप्रकाश की बाइक अनियंत्रित हो गई और गांव के ही विमलेश (15) को धक्का लग गया। विमलेश के पैर में चोट आ गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ओमप्रकाश पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में जाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक पांच पुत्री व तीन पुत्रों का पिता था। उसकी पत्नी कौशिल्या देवी ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है।