{"_id":"66575e8134b92fd47605d787","slug":"meter-readers-will-deposit-electricity-bills-using-wallet-id-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-115950-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वॉलेट आईडी से मीटर रीडर जमा करेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वॉलेट आईडी से मीटर रीडर जमा करेंगे बिजली बिल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में प्राइवेट कंपनी द्वारा रखे गए मीटर रीडर अपने वॉलेट आईडी से उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा करेंगे। इससे जनपद के करीब 6.90 लाख उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। उनको उपकेंद्र के काउंटरों पर जाकर लाइन नहीं लगाना पड़ेगी।
समय से बिजली बिल जमा न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं को इस समस्या का भी उर्जा निगम ने समाधान कर दिया है। निगम के निर्देश पर जनपद के सभी छह वितरण खंडों में निजी कंपनी द्वारा 450 से अधिक मीटर रीडर रखे गए हैं। यह ग्रामीण इलाकों में एक माह के अंतराल पर बिजली बिल निकालते हैं, लेकिन अब यह अपने वॉलेट आईडी से अब बिजली का बिल भी जमा करेंगें।
इससे जनपद के करीब 6.90 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। उनकों काउंटरों पर लाइन नहीं लगाना पड़ेगा। जिस कंपनी के मीटर रीडर तैनात किए गए हैं वही अपने मीटर रीडरों के वॉलेट आईडी में पैसे भेजेगी। पैसा खत्म होने पर मीटर रीडर फिर से अपने वॉलेट आईडी को रिचार्ज कराकर उपभोक्ताओं को लाभांवित कर सकेंगे। जमा रुपये की उपभोक्ताओं को रसीद भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है। उपभोक्ता बिल निकालने वाले अपने मीटर रीडर के पास ही बिजली बिल जमा कर सकेंगे। इसकी उनको मीटर रीडर रसीद भी उपलब्ध कराएंगे।