{"_id":"62ff18c3f78f1563cb3be5e94a2c723d","slug":"merry-go-uncontested-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा का निर्विरोध निर्वाचन तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरा का निर्विरोध निर्वाचन तय
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में तमाम तरह की कयास बाजियों पर शुक्रवार को विराम लगा गया। विरोध में किसी दल के प्रत्याशी के सामने न आने पर सपा प्रत्याशी एवं मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं मंत्री, विधायक और सपा के समर्थक भारी संख्या में नेहरू हाल के पास जमे रहे। डीएम और एसपी भी नामांकन स्थल के आसपास का जायजा लेते रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चल रही उठापटक शुक्रवार को नामांकन के दिन समाप्त हो गई। पहले नामांकन पत्रों की बिक्री में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए छह सेटों में पर्चा खरीदा था। शुक्रवार सुबह 11 बजे मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
काफी इंतजार के बाद अन्य दलों का एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। नामांकन का समय बीतने के बाद सपा समर्थक निर्विरोध निर्वाचन को लेकर खुशी में नारेबाजी लगाने लगे। जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक राकेश चंद साहू भी नामांकन के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री दुर्गा यादव, बलराम यादव, राज्यमंत्री वसीम अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य आयोगों के अध्यक्ष और विधायक नेहरू हाल में मौजूद रहे। जबकि गेट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। जैसे ही नामांकन का समय पूरा हुआ, नेहरू हाल के गेट को बंद कर दिया गया।
एडीएम प्रशासन आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सपा प्रत्याशी मीरा यादव ने तीन सेटों में नामांकन भरा है। विरोध में किसी भी दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। जांच के दौरान मीरा यादव के तीनों नामांकन वैध पाए गए। इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। हालांकि इसकी घोषणा चार जनवरी को होने वाले नाम वापसी के बाद की जाएगी।