आजमगढ़। शिब्ली पीजी काॅलेज में परिसर में रविवार को तहीदुल मुस्लमीन ट्रस्ट की ओर अभिनंदन समारोह में शिया समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान पर 12 से अधिक लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दिवंगत शिया धर्मगुरु एवं शिक्षा प्रचारक मौलाना डॉ. कल्बे सादिक को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके शिक्षा संबंधी विचारों पर चर्चा की। कहा कि तालीम वो हथियार है, जिससे हर चीज फतह की जा सकती है। डॉ. कल्बे सादिक की शिक्षा क्रांति को आगे बढ़ाने का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजन समुदाय में पढ़ाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को प्रोत्साहित करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को प्रो. फहमीदा जैदी, पूर्व कमिश्नर सेल्टैक्स अमीर हैदर, ऐनुल रजा, डॉ. कमर हैदर, मौलाना सुल्तान हुसैन, मौलाना इकरार हुसैन, आरिफ, कासिफ मेंहदी, डा. यासूब आब्दी आदि ने संबोधित किया। संचालन रिजवान हैदर ने किया। अली अब्बास अब्बासी ने आभार प्रकट किया। इस मौके डाॅ. अफसर अली, आरिफ हुसैन नकवी, तौकीर मेंहदी, अली अब्बास, कल्बे हसन आदि मौजूद थे।