फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Merger of schools is anti-poor: Dr. Baliram

स्कूलों का विलय गरीब विरोधी : डाॅ. बलिराम

Mon, 07 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Merger of schools is anti-poor: Dr. Baliram
बरदह। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के नंदाव गांव के लाल पोखरे के पास रविवार को बसपा के बूथ कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने वर्तमान सरकार को कोसा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डाॅ. बलिराम ने प्रदेश सरकार की स्कूलों का विलय करने की नीति को गरीब विरोधी बताया। कहा कि इस नीति के कारण गरीब बच्चों को दूर-दराज के स्कूलों में पढ़ने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिससे कई बच्चे पढ़ाई छोड़ सकते हैं। महंगाई के दौर में निजी स्कूलों की ऊंची फीस वहन करना आम जनता के लिए संभव नहीं है और सरकारी स्कूल ही गरीबों के लिए शिक्षा का एकमात्र सहारा हैं। सरकार स्कूलों का विलय करके प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को चौपट करना चाहती है। कहा कि सरकार गलत तरीके से आय अर्जित कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है, जबकि गरीब और नौजवान लाचार व्यवस्था में फंसे हुए हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची को अपडेट करने और सभी पात्र मतदाताओं का नाम शामिल कराने के लिए काम करें, ताकि हर व्यक्ति मताधिकार का उपयोग कर सके। इस मौके पर डॉ. राम अवतार गौतम, चंद्रशेखर यादव, रामबचन, बुद्धरतन, प्रभुवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed