फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mercury drops by six degrees following 8.6 mm of rainfall; paddy crop damaged.

Azamgarh News: 8.6 मिमी बारिश से छह डिग्री लुढ़का पारा, धान की फसल को नुकसान

Fri, 25 Sep 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by six degrees following 8.6 mm of rainfall; paddy crop damaged.
अंबारी में गिरी धान की फसल। संवाद
पश्चिम बंगाल में बने अवदाब के प्रभाव से पूर्वांचल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रात में तेज हो गया। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 8.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश का सबसे अधिक असर खेतों में तैयार हो रही धान की फसल पर पड़ा। जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अवदाब के प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वांचल में मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--
बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके चलते बदलाव का असर पूर्वांचल में दिखाई दे रहा है। अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ तेज बारिश की संभावना है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
--
जगह-जगह गिरी धान की फसल, किसानों की चिंता बढ़ी
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से जगह-जगह धान की फसल गिर गई। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र के अंबारी, माहुल, गनवारा, गोम कोठी, गोधना, मैगना, आंधीपुर, करौजा, बसही, सरैया, फुलवरिया, रसूलपुर और कुशहा सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल कई स्थानों पर जमीन पर गिर गई। कुछ किसानों की अगेती धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, जबकि कई खेतों में बालियां निकल रही हैं। ऐसे में फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसान कृष्ण कुमार यादव, सर्वेश्वर पांडेय, धरणीधर पांडेय, हरिकेश गुप्ता, चंद्रिका, जेपी यादव, बलबीर सिंह यादव, केशव यादव, महेंद्र और अनिल आदि ने बताया कि सामान्य बारिश फसल के लिए लाभकारी है, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश होने पर खड़ी धान की फसल गिरने से नुकसान हो रहा है। संवाद


--
देवगांव बाजार में जलभराव से राहगीर परेशान
देवगांव। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं देवगांव बाजार की बदहाल सड़कों ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। बाजार के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। देवगांव बाजार में पहले से खराब सड़क के कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। बृहस्पतिवार की बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई। सड़क के गड्ढों में पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed