फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorial forest will be built in 1858 gram panchayats of the district

जिले के 1858 ग्राम पंचायतों में बनेगा स्मृति वन

Sat, 03 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Memorial forest will be built in 1858 gram panchayats of the district
आजमगढ़। वन विभाग कोरोना महामारी से लड़ाई में अप्रतिम योगदान देने वाले कोरोना योद्धा और महामारी में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति की याद संजोने के लिए जिले के 1858 ग्राम पंचायतों में स्मृति वन बनाएगा। यह स्मृति वन औषधीय महत्व और प्रचुर ऑक्सीजन उत्सर्जन वाले पौधों का होगा। संक्रमण से जान गंवाने वालों की स्मृति में उनके स्वजन भी पौधा रोप सकेंगे। हर पौधे के साथ नाम की पट्टिका लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग स्मृति वन के लिए पौधे निश्शुल्क उपलब्ध कराएगा और संरक्षण भी करेगा। इस समृद्ध वन में अर्जुन, नीम, आंवला, जामुन, बहेड़ा जैसे औषधीय और प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले पीपल, बरगद, पाकड़, छितवन के पौधे रोपे जाएंगे। शासन ने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में जमीन चिह्नित कर स्मृति वन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी सेंहदा में स्मृति वन स्थापित किया है। डीएफओ गंगा दत्त मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजनों से भी अपील किया गया है कि वह स्मृति वन में जाकर पौधे लगाएं। जिले में महामारी के चलते 226 परिवारों ने अपनों को खोया है।
विज्ञापन

नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा वन विभाग
आजमगढ़। डीएफओ गंगा दत्त मिश्रा ने कहा कि हर जिले में स्मृति वन बनाने का उद्देश्य से लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना, कोरोना योद्धाओं के योगदान को हमेशा याद रखना और कोरोना से जान गंवाने वालों की यादें संजोना है। पौधे वन विभाग नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा और संरक्षण भी करेगा। स्मृति वन में एक हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed