फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum submitted to DM regarding the plight of the roads

सड़कों की दुर्दशा को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM regarding the plight of the roads
आजमगढ़। जनपद में सड़कों की हालत बद्तर हो गई है। शुक्रवार केे भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रजापति के नेतृत्व में डीएम से मिलकर चार प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह सम्राट ने कहा कि करखिया मोड़ से रौनापार तक, हर्रा की चुंगी से कोट, बिलरियागंज से विद्युत उपेकंद्र नसीरपुर, आरटीओ से परानापार मार्ग जो कि जनपद की प्रमुख मार्ग हैं। इन मार्गों से लोग देवारा क्षेत्र में जाते हैं। हजारों किसानों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सदर हास्पिटल को जाने वाला का भी प्रमुख मार्ग हर्रा की चुंगी कोट मुहल्ले तक का है। इस पर एंबुलेंस आवाजाही रहती है। परानापुर मार्ग पर जनप्रतिधियों के आवास हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अंबिका प्रजापति ने कहा कि आजमगढ़ की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। सड़कों की मरम्मत के लिए छह वर्षो से देवरांचल की जनता ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन देकर थक चुकी है लेकिन आजमगढ़ के अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने डीएम से जनपद की खस्ताहाल सड़कों की सूची मंगवाकर उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की। शीध्र ही इस पर कार्रवाई नहीं होने पर सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी। पंकज गौतम, सुजीत कुमार, मोनिका राजन, राजकुमार, सुनील कुमार, सिंहासन, सोनू, अजीत, बृजेश कुमार, हरेन्द्र चौधरी, अजय कन्नौजिया, संतोष यादव, अशोक यादव आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed