फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Members sitting in protest for not being allowed to speak in the House

Azamgarh News: सदन में न बोलने देने पर धरने में बैठे जिपं सदस्य

Wed, 22 Nov 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Members sitting in protest for not being allowed to speak in the House
जिला पंचायत बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। जर्जर मार्गों का निर्माण कराए जाने का सदस्य मुद्दा उठाते रहे। इसी बीच एक सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष पर सदन में अपनी बात न रखने देने का आरोप लगाते हुए बाहर गेट पर धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष विजय यादव सदस्य को मनाने गेट पर पहुंचे लेकिन वह नहीं माने। बाद में अन्य सदस्यों के आने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नेहरू हाल के सभागार में बुधवार को जिला पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक चल रही थी। इसमें जिले के सभी सदस्य जर्जर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि मुद्दे बारी- बारी से उठा रहे थे। इसी बीच फूलपुर के मुडियार वार्ड नंबर 37 से जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ यादव ने यह आरोप लगाते हुए बाहर गेट पर आकर धरने पर बैठ गए कि उनको सदन में अपनी बात रखने से अध्यक्ष ने मना कर दिया। कुछ देर बाद उनके समर्थन में जिपं सदस्य पप्पू यादव और अन्य सदस्य भी बैठने लगे। अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव बैठक छोड़कर धरने पर बैठे सदस्यों को मनाने पहुंचे। लेकिन वह नहीं माने, जिसके कारण वह बैठक में लौट आए। इस बीच धरने पर बैठे सदस्यों और जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव के बीच जमकर तू- तू मैं-मैं हुई। धरनारत सदस्य अपर मुख्य अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। जिला पंचायत के गेट पर भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे बाद कुछ अन्य सदस्य बाहर आए और किसी प्रकार से धरने पर बैठे सदस्यों को मनाकर बैठक में वापस ले गए। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी विद्याशंकर पांडेय, अधिशासी अभियंता जल निगम हेमंत सिंह, सीएमओ इंद्रनारायण तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed