फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Member made personal remarks on the chairman, uproar

सभासद ने चेयरमैन पर की व्यक्तिगत टिप्पणी, हंगामा

Wed, 30 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Member made personal remarks on the chairman, uproar
माहुल नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक में शामिल लोग मुद्दों पर चर्चा करते हुए। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। माहुल नगर पंचायत के सभागार में बुधवार को चेयरमैन बदरे आलम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। माहुल बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही। सभासदों द्वारा पिछली बैठकों में हुए कार्यों व प्रस्तावों की समीक्षा की मांग की गई। जिस पर चर्चा शुरू ही हुई थी कि एक सभासद ने चेयरमैन पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ और बिना किसी प्रस्ताव के ही बैठक रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर पंचायत माहुल के सभागार में बुधवार को चेयरमैन बदरे आलम की अध्यक्षता में बैठक में वार्ड नंबर दो के सभासद भूखल आजाद ने नगर में हुए विकास कार्यों और सैनिटाइजेशन में हुए खर्च का ब्यौरा मांगा। जिस पर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बोर्ड की बैठक के बाद ब्योरा देने की बात कही। इस दौरान मनोनीत सभासद दिलीप सिंह ने साप्ताहिक बंदी का पालन न होने के मुद्दा उठाया। कुछ सभासदों ने पुराने प्रस्ताव पर कार्य न होने का आरोप लगाते हुए, नया प्रस्ताव न देने की बात कही। इसी बीच सरकार द्वारा नामित एक सभासद ने चेयरमैन बदरे आलम पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी। व्यक्तिगत टिप्पणी पर चेयरमैन और सभासद के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख बैठक में उपस्थिति सभासदों ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बैठक बिना किसी प्रस्ताव के ही रद्द करनी पड़ी। बैठक में सभासद रीना बिंद, महेंद्र शर्मा, प्रमीला, अनीता देवी, अफरोज बानो, महेंद्र शर्मा, खोजमन यादव, सोनू, चंद्रभान, ओमप्रकाश बिंद, खालिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed