फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mejva's Chikankari dazzled at the Mumbai fashion show.

Azamgarh News: मेजवा की चिकनकारी ने मुंबई के फैशन शो में बिखेरा जलवा

Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mejva's Chikankari dazzled at the Mumbai fashion show.
फैशन शो में शबाना आजमी सहित मेजवां की बेटियों संग कलाकार। स्रोत-सोसाइटी
महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण हुनर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंबई में आयोजित 15वें मिजवां फैशन शो में मेजवा गांव की महिला कारीगरों की तैयार की गई चिकनकारी ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

उर्दू के मशहूर शायर कैफी आजमी को समर्पित इस फैशन शो में मेजवां की पारंपरिक कढ़ाई को राष्ट्रीय फैशन मंच पर प्रदर्शित किया गया। अभिनेत्री शबाना आजमी और नम्रता गोयल की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियों ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

फैशन शो में आलिया भट्ट, काजोल, शिल्पा शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, प्रीति जिंटा, जैकी भगनानी और माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे शामिल हुए। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंप पर मेजवा की चिकनकारी से सजे परिधानों ने ग्रामीण महिला कारीगरों के हुनर को नई पहचान दी। शो के दौरान शबाना आजमी ने कहा कि 15 साल इतनी जल्दी बीत गए कि इसका एहसास तक नहीं हुआ। मेजवां की महिलाओं ने जिस मुकाम को हासिल किया है, वह गर्व की बात है।
आज कैफी आजमी का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेजवा की चिकनकारी केवल पारंपरिक हस्तकला नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं के लिए रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम भी बन रही है।

मिजवां वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े सीईओ गुरजीत कौर, वरिष्ठ प्रबंधक सलीम खान, उप प्रबंधक मनोज प्रजापति, संयोगिता, सुष्मिता, काजल और सारिका की भी कार्यक्रम में भागीदारी रही। वरिष्ठ प्रबंधक सलीम खान ने बताया कि मेजवा लौटने पर टीम के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed