फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Measures to protect children from malnutrition informing

कुपोषण से बच्चों को बचाने के उपाय बताए

Tue, 24 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Measures to protect children from malnutrition informing
राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत तत्कालीन डीएम रणवीर प्रसाद द्वारा गोद लिए गए रानी की सराय ब्लाक के फरिहां गांव में सोमवार को अितरिक्त मजिस्ट्रेट ऋतु सुहास ने चौपाल लगाई।
विज्ञापन


 उन्होंने गांव की महिलाओं को बच्चों को कुपोषण से कैसे बचाया जाए, इसकी जानकारी दी। इसके अलावा चौपाल में पहुंचे पीएचसी रानी की सराय और फरिहां के डाक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही उन्हें जानकारियां दी।
विज्ञापन


 चौपाल में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए ऋतु सुहास ने कहा कि स्वस्थ्य और सुंदर बच्चा पाने के लिए मां को कुछ एहतियात बरतना जरूरी है। समय-समय पर विटामिन और आयरन जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा बच्चों के देखभाल की महती जिम्मेदारी मां की होती है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीकों और उपायों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों को खुद दवा पिलाने के साथ ही उनके नाखून भी काटे।

मांगें जाने पर कोई भी एएनएम कुपोषित बच्चों की सूची अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को उपलब्ध नहीं करा सकी। जिस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने नाराजगी व्यक्त की।

साथ ही दो दिनों के अंदर कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उसे उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने  गभर्वती महिलाओं के विकास के लिए आने वाले धन के संचालन के लिए एएनएम और ग्राम प्रधान को संयुक्त खाता संचालन को कहा।


इस दौरान उन्होेंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। इस पर उन्हें केंद्र अधीक्षक को फटकार लगाई और कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed