फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MBBS 22nd batch beat 25th batch by 10 wickets

Azamgarh News: एमबीबीएस 22 बैच ने 25 बैच को 10 विकेट से हराया

Thu, 11 Dec 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
MBBS 22nd batch beat 25th batch by 10 wickets
20 पीजीआई मे क्रिकेट प्रतियोगिता। संवाद
चक्रपानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में वार्षिक खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। बुधवार को एमबीबीएस के विभिन्न बैचों और जूनियर डॉक्टरों के बीच कई मैच खेले गए। पहले मुकाबले में एमबीबीएस 22 बैच ने 25 बैच को 10 विकेट से पराजित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 बैच के बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट खोए ही मैच को आसानी से जीत लिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब डॉ. शिवम सिंह को मिला।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पीजीआर और एमबीबीएस 21 बैच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 21 बैच के गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच डॉ. सुरजीत विश्वकर्मा रहे, जिन्होंने मात्र 2 ओवर में 15 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। तीसरा मुकाबला एनपी जूनियर और 24 बैच के बीच खेला गया। एनपी-जूनियर ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। डॉ. सुधाकर चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मात्र 23 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन ठोक दिए, जिसमें 5 छक्के और एक चौका शामिल था।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि ये वार्षिक आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि छात्रों के बीच आपसी सामंजस्य और तालमेल को भी बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed