फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mau defeated the Jangipur team.

Azamgarh News: मऊ ने जंगीपुर की टीम को दी शिकस्त

Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mau defeated the Jangipur team.
नगर के सहादतपुरा स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में मेजबान वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने सचिन क्रिकेट एकेडमी जंगीपुर (गाजीपुर) को मात दी। पहले अंडर 12 मुकाबले में वेदांत क्लब ने 7 विकेट से और दूसरे अंडर 16 मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दिन के पहले अंडर12 मैच में सचिन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन मऊ के गेंदबाजों के आगे गाजीपुर के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। जंगीपुर की पूरी टीम 13.3 ओवरों में महज 30 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से एकमात्र बल्लेबाज संगम ही दहाई का आंकड़ा (10 रन) छू सके। 5 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। मऊ की ओर से आकाश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि विराट सिंह, कुशल अयान, एंजल राव, आदित्य सिंह गुल्लू और अविनाश ने 1-1 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने दिव्यांश के 9 और विपिन के 8 रनों की बदौलत 8.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। जंगीपुर की तरफ से पीयूष ने 2 और अंश राज ने 1 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए आकाश को मैन ऑफ द मैच'' चुना गया।
विज्ञापन


इसके बाद अंडर-14/16 के दूसरे मुकाबले में वेदांत क्लब मऊ ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मऊ के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे गाजीपुर के बल्लेबाज समय-समय पर अपने विकेट गंवाते रहे और पूरी टीम 20.4 ओवरों में 83 रनों पर सिमट गई। जंगीपुर के लिए अमन गुप्ता ने 13 और सत्यम पटेल ने 17 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने। मऊ की तरफ से अश्वनी मौर्य ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं राज सिंह राजपूत व आदित्य सिंह ने 2-2 विकेट और अमन गुप्ता, आर्यन चौरसिया व नील सिंह ने 1-1 विकेट लिए। 84 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मऊ की टीम ने आर्यन प्रजापति के 28 रन, देव सिंह के 21 रन, अथर्व चतुर्वेदी के नाबाद 9 रन और अंकित के नाबाद 3 रन (अतिरिक्त 23 रन) की बदौलत महज 2 विकेट गंवाकर 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज कर ली। जंगीपुर की ओर से सत्यम पटेल और पीयूष कुमार को 1-1 सफलता मिली। 3 विकेट चटकाने वाले अश्वनी मौर्य को मैन ऑफ द मैच'''''''' घोषित किया गया। दोनों मैच में अंपायर की भूमिका संदीप और यश रघुवंशी ने निभाई, जबकि पूरे मैच की स्कोरिंग अमरीश साहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed