फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Massive fire caused by leakage in cylinder, loss worth lakhs

Azamgarh News: सिलिंडर में लीकेज से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Tue, 07 May 2024 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Massive fire caused by leakage in cylinder, loss worth lakhs
सरायमीर। क्षेत्र के दरीखा शेख अहमद गांव में सोमवार को तड़के करीब तीन बजे गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण कच्चे घर में आग लग गई। घर में सो रहे लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। भीषण आग से तीन भाइयों की पूरी गृहस्थी राख हो गई और दो मवेशी मर गए। वहीं, आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दरीखा शेख अहमदपुर गांव में एक ही घर में तीन भाई राजेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया और सिविल सर्जन चौरसिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। भोर में राजेंद्र चौरसिया की पत्नी गुड्डी देवी जगी। उसने पानी गर्म करने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया, वैसे ही आग लग गई। गैस रिसाव के चलते कुछ ही देर में पूरे घर में आग फैल गई। गुड्डी के शोर मचाने पर परिवार के बाकी लोग उठे और बाहर भागकर जान बचाई। इस बीच पूरा घर धू-धूकर जलने लगा। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पवन चौरसिया झुलस गया। वहीं, दो भैंसें जल मरीं और तीनों भाइयों की गृहस्थी राख हो गई। कपड़े, जेवर, अनाज और बिस्तर समेत सारा सामान नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान पति परमात्मा चौरसिया की सूचना लेखपाल संतोष श्रीवास्तव पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। पीड़ित राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि आग से पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed