फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Martinganj Bar Association elections, Ram Ajor becomes president, Badrika becomes minister

Azamgarh News: मार्टीनगंज बार संगठन का चुनाव, राम अजोर अध्यक्ष, बद्रिका मंत्री बने

Sat, 16 May 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Martinganj Bar Association elections, Ram Ajor becomes president, Badrika becomes minister
मार्टीनगंज बार संगठन का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों का किया गया सम्मान।
बरदह/ठेकमा। मार्टीनगंज बार संगठन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राम प्रताप यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 63 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर राम अजोर यादव ने 34 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र मिश्र को 5 मतों से पराजित किया, जिन्हें 29 मत मिले।
विज्ञापन

मंत्री पद पर बद्रिका प्रसाद यादव ने 36 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी सुहेलदेव राजभर को 27 मत मिले। इस प्रकार वे 9 मतों से विजयी घोषित हुए। अन्य पदों पर पवन कुमार प्रजापति उपाध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, प्रशांत कुमार तिवारी उप-मंत्री (प्रशासनिक) तथा मांता प्रसाद यादव उप-मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दीदारगंज पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed