फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman's body found hanging in suspicious condition

संदिग्धावस्था में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Thu, 17 Mar 2022 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in suspicious condition
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कादीपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीया सोनाली पत्नी विजय बहादुर चौहान रोज की भांति सुबह उठी और घर का कुछ काम भी किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर के बाद उसकी सास कमरे में बुलाने गई तो वह रस्सी के सहारे चुल्ले से लटकी हुई मिली। सास के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने सूचना पुलिस को दिया तो मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाया गया और पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार पति चार साल से रोजी-रोटी के लिए सऊदी में है। घर पर सास-ससुर व एक बेटी के साथ मृतका रहती थी। ससुर की भी एक माह पूर्व मौत हो गई। मृतका ने फांसी क्यो लगाया है, यह ज्ञात नहीं हो सका है। पारिवारिक कलह घटना का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल मायके वालों के न पहुंचने के चलते कोई आरोप-प्रत्यारोप भी सामने नहीं आए है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed