फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman's body found hanging from a noose

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दोरजी धौरहरा गांव की एक विवाहिता का शव शुक्रवार की देर शाम रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

दोरजी धौरहरा गांव निवासिनी गुड़िया (26) पत्नी सुरेंद्र राम शुक्रवार को घर में रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने के लिए पहुंचे। कई आवाज देने पर भी न तो वह बाहर आयी न ही अंदर कुछ सुगबुगाहट मिली मिली। आशंका के चलते परिजनों ने जब किसी तरह कमरे में झांका तो अंदर का दृश्य देख कर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलते पर मृतका के पिता हरिश्चंद्र निवास भुवना बुजुर्ग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को तहरीर भी दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 25 जुलाई 2020 को किया था। परिवार में किसी तरह का विवाद भी नहीं था। शुक्रवार को कुछ कहासुनी अवश्य हुई थी। जिसे लेकर उसकी बेटी परिजनों से नाराज चल रही थी। मृतक आठ माह के बच्चे की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed