फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged in suspicious circumstances, death

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 07 Jul 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged in suspicious circumstances, death
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने सोमवार की देर शाम संदिग्धावस्था में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी सुबास ने अपनी बेटी 30 वर्षीया किरन का विवाह 2009 में राजूपट्टी गांव निवासी सुनील के साथ किया था। सोमवार की रात किरन ने संदिग्धावस्था में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाई है। मृतक एक पुत्री व दो पुत्रों की मां है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता सुबास ने घटना के बाबत पुलिस को दी तहरीर में पति समेत परिवार के चार सदस्यों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed