फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman found dead on canal, fear of murder

आजमगढ़ में नहर किनारे मृत मिली विवाहिता, हत्या की आशंका

Tue, 30 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman found dead on canal, fear of murder
कप्तानंज। कौड़िया जलालपुर जगनंदनपट्टी गांव स्थित नहर के किनारे मंगलवार को एक महिला की लाश मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव देख कर हत्या की आशंका जताई। वहीं कुछ लोग सर्पदंश से मौत की बात भी कह रहे थे। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

कौड़िया जलालपुर जगनंदनपट्टी गांव निवासी 25 वर्षीया सीमा पत्नी दिनकर राम सोमवार की देर शाम से ही गायब थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह सीमा गांव से कुछ दूरी पर स्थित नहर के किनारे मृत हाल में मिली। विवाहिता के मौत की सूचना पर उसके मायके के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की दशा देख कर उन्होंने हत्या की आशंका जताई। मृतका के गले व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ स्थानीय लोग सर्पदंश से मौत की बात भी कह रहे थे। पुलिस ने महिला का पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने और फिर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका का मायका अंबेडकरनगर में है। 2008 में उसकी शादी हुई थी और उसकी दो साल की एक बच्ची है। सीओ शीतला प्रसाद ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा और उसके बाद ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed