फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in azamgarh police arrived before cremation and took dead body

आजमगढ़: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दाह संस्कार से पहले पहुंची पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Thu, 07 Apr 2022 01:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 01:28 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव स्थित ससुराल में विवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। महिला के भाई ने गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in azamgarh police arrived before cremation and took dead body
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया विवाहिता का शव - फोटो : फाइल

विस्तार

ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि गले पर रस्सी का निशान बना हुआ था। उसने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। दाह संस्कार से पहले पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


मामला आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के  गोसाईपुर गांव की है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठईचा गांव निवासी रामहित की बहन कुसुम की शादी वर्ष 2000 में गोसाईपुर गांव निवासी चंद्रसेन से हुई थी। गुरुवार सुबह कुसुम की ससुराल में ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों को फोन पर सूचना दिया और बताया कि कुसुम सुबह बाथरूम में गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भाई रामहित जब मौके पर पहुंचा तो शव अंतिम यात्रा पर निकलने वाला था। भाई ने बहन के शव को देखा तो गले पर काला निशाना दिखाई दिया। जिसके बाद उसने गला दबा कर हत्या का आरोप लगाते हुए महराजगंज थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका को शादी के बाद दो बच्चे हुए थे और दोनों की मौत हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed